Maiya Samman Yojana Beneficiary List: झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना आज राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक बन चुकी है। इस योजना के माध्यम से हर महीने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया जाता है ताकि उनका घरेलू बोझ हल्का हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। अभी हाल ही में सरकार ने 15वीं किस्त जारी की थी, और उसी के बाद अब महिलाओं में 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर एक नई उत्सुकता देखी जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस बार दोनों किस्तों को मिलाकर महिलाओं को कुल ₹5000 जारी किए जाएंगे। यह राशि 20 दिसंबर तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। इसी बीच मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची भी उजागर हो चुकी है, जिसमें जिन महिलाओं का नाम शामिल है, उन्हें यह पूरा लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Beneficiary List
हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची में जिन महिलाओं का नाम शामिल है, उन्हें इस बार दो किस्तों का संयुक्त लाभ दिया जा रहा है। यानी जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है, उनके खाते में ₹5000 ट्रांसफर होने वाले हैं।
सरकार ने दो महीने तक किस्त नहीं भेजने के कारण अफवाहें उठीं कि योजना बंद हो जाएगी, लेकिन यह गलत साबित हुआ। दरअसल विभाग ने DBT प्रोसेस और सत्यापन पूरा करने के बाद दोनों किस्तें एक साथ देने का फैसला किया है। लिस्ट में शामिल महिलाओं को 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच भुगतान प्राप्त होगा और पहली लिस्ट का फायदा पहले चरण की महिलाओं को दिया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana Beneficiary List Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Beneficiary List 2025 |
| योजना का नाम | Maiya Samman Yojana |
| किस्त संख्या | 16वीं और 17वीं किस्त |
| जारी राशि | ₹5000 (दोनों किस्तें) |
| लाभार्थी | झारखंड की महिलाएँ |
| लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 16th–17th Installment Date
विभागीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि 16th और 17th Installment का भुगतान दो चरणों में किया जाएगा। सरकार पहले चरण में उन जिलों को शामिल कर रही है, जहाँ लाभार्थियों का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है। इन महिलाओं के बैंक खाते आधार से जुड़ चुके हैं और DBT स्थिति भी सक्रिय है।
पहले चरण में जिन 12 जिलों को पैसे मिलेंगे उनके नाम हैं- रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। इन जिलों की महिलाओं को 15 दिसंबर से राशि भेजी जाएगी और बाकी बचे जिलों की महिलाओं को 20 दिसंबर तक भुगतान पूरा कर दिया जाएगा। इस बार संयुक्त किस्त मिलने से लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए।
- DBT के लिए बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए।
- जिनका आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना जरूरी है।
Also Read :- मंईयां सम्मान योजना हुई बंद, इस कारण 2 महीने से नहीं मिला पैसा
Maiya Samman Yojana Beneficiary List Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाना है।
- होमपेज पर पहुंचने के बाद लाभार्थी सूची वाले विकल्प को चुनना है।
- अब अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद सिस्टम आपके क्षेत्र की पूरी Maiya Samman Yojana Beneficiary List दिखा देगा।
- यहाँ आप अपना नाम ध्यान से जांच सकती हैं कि आपको 16वीं और 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
- यदि चाहें तो इस सूची को सेव भी किया जा सकता है ताकि बाद में इसका उपयोग हो सके।
Note :- अगर आप ऑनलाइन तरीके से लिस्ट देखने में सक्षम नहीं हैं, तो आप अपने पंचायत भवन, ब्लॉक ऑफिस या CSC सेंटर पर भी Maiya Samman Yojana Beneficiary List देख सकती हैं। सरकार सभी जिलों में लाभार्थी सूची भेज चुकी है, इसलिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाकर आसानी से अपना नाम चेक किया जा सकता है। ध्यान रखें कि केवल वही महिलाएं इस बार ₹5000 प्राप्त करेंगी जिनका नाम अंतिम सूची में शामिल है और जिनका DBT वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।