घर में बैठी है तो मिलेंगे ₹1.50 लाख, ऐसे करे आवेदन – Lado Protsahan Yojana

Lado Protsahan Yojana: राजस्थान सरकार ने बेटियों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए लाई गई है, जहां आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से बेटियों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी होने तक कुल ₹1.50 लाख की सहायता दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहले इस योजना में ₹1 लाख दिए जाते थे, लेकिन अब सरकार ने राशि बढ़ाकर बेटियों को और बड़ा सहारा दिया है। यह पैसा अलग-अलग शैक्षणिक चरणों में DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। इससे न सिर्फ पढ़ाई का खर्च आसान होता है, बल्कि परिवारों में बेटी के जन्म को लेकर सकारात्मक सोच भी बढ़ती है। लाडो प्रोत्साहन योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार का एक अहम कदम माना जा रहा है।

Lado Protsahan Yojana Overview

Article NameLado Protsahan Yojana 2025
राज्यराजस्थान
कुल सहायता राशि₹1.50 लाख
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
भुगतान माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
सहायता अवधिजन्म से स्नातक तक

योजना का उद्देश्य और मिलने वाला लाभ

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि किसी भी बेटी को पैसों की कमी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। यह योजना परिवारों को बेटी की शिक्षा के प्रति जागरूक बनाती है और समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाने में मदद करती है। इस योजना से मिलने वाला लाभ यह है कि बेटी के हर महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव पर सरकार आर्थिक सहयोग देती है।

इससे स्कूल में नामांकन, आगे की पढ़ाई और ग्रेजुएशन पूरा करना आसान हो जाता है। साथ ही यह योजना महिला सशक्तिकरण को मजबूत करती है और बेटियों को अपने सपने पूरे करने का आत्मविश्वास देती है। योजना से बेटियों को कब कब राशी मिलेगी इसका विवरण अप नीचे टेबल में देख सकते हैं –

चरणसहायता राशि
सरकारी अस्पताल में जन्म₹5,000
एक वर्ष बाद टीकाकरण पूरा होने पर₹5,000
पहली कक्षा में प्रवेश₹10,000
कक्षा 6 में प्रवेश₹15,000
कक्षा 10 में प्रवेश₹20,000
कक्षा 12 में प्रवेश₹25,000
स्नातक पूरा करने पर₹70,000
कुल राशि₹1,50,000

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली बालिका राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ होना आवश्यक है।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में होनी चाहिए।
  • बालिका के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • बालिका की पढ़ाई लगातार जारी रहनी चाहिए, बीच में शिक्षा रुकने पर आगे की सहायता नहीं मिलेगी।
  • बालिका का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए दस्तावेज

  • बालिका का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम सैलरी ₹30000 महीना, ऐसे करें आवेदन

Lado Protsahan Yojana Online Apply कैसे करे?

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। यदि बेटी का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ है, तो वहीं से योजना का पंजीकरण किया जाता है। अस्पताल की ओर से एक पंजीकरण से जुड़ा दस्तावेज दिया जाता है, जिसे आगे सुरक्षित रखना होता है। जो बालिकाएं पहले से पढ़ाई कर रही हैं, उनके माता-पिता नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन करना है।

वहां सभी जरूरी दस्तावेज जमा करना है। इसके बाद संबंधित अधिकारी दस्तावेजों की जांच करना है। जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने पर योजना की राशि चरणबद्ध तरीके से बेटी के बैंक खाते में भेजी जाती है। आवेदन की स्थिति जानने के लिए ई-मित्र केंद्र से जानकारी लेना है या आधिकारिक पोर्टल पर विवरण चेक करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon