मंईयां सम्मान योजना हुई बंद, इस कारण 2 महीने से नहीं मिला पैसा, यहाँ जानिए पूरा जानकारी – Maiya Samman Yojana Close

Maiya Samman Yojana Close: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसने लाखों महिलाओं की जिंदगी में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का भरोसा दिया है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि घर के खर्चों से लेकर जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। दिवाली से ठीक पहले योजना की 15वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे महिलाओं को त्योहार के समय बड़ी राहत मिली थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब लगातार दो महीने से किस्त नहीं आने के कारण सोशल मीडिया और गांवों में यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि मंईयां सम्मान योजना बंद होने वाली है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 16वीं और 17वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी, यानी कुल ₹5000 उनके खाते में भेजे जाएंगे। इसका मतलब यह योजना बंद नहीं हो रही है, बल्कि इस बार किस्तें एक साथ जारी होंगी।

Maiya Samman Yojana Close

पिछले दो महीनों में महिलाओं को किस्त नहीं मिली, जिसके बाद पूरे राज्य में यह अफवाह फैल गई कि मंईयां सम्मान योजना बंद हो सकती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। विभाग की ओर से मिले अपडेट में बताया गया है कि इस बार DBT वेरिफिकेशन और बैंक खातों के मिलान में अधिक समय लगा है, इसी वजह से किस्तें रोकी गई थीं। साथ ही तय हुआ है कि 16वीं और 17वीं दोनों किस्तें एक साथ जारी होंगी।

यानी महिलाओं के खाते में इस बार कुल ₹5000 DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसके अलावा यह पैसा चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा, जिसमें पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को राशि मिलेगी। इसलिए महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है-योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि किस्तें प्रोसेस में हैं और जल्द ही खातों में पहुंच जाएंगी।

Maiya Samman Yojana Close Overview

Article NameMaiya Samman Yojana Closed
योजना का नामMaiya Samman Yojana
जारी होने वाली किस्त16वीं और 17वीं किस्त
कुल राशि₹5000
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
भुगतान मोडDirect Benefit Transfer (DBT)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Date

विभागीय सूत्रों के अनुसार 16वीं और 17वीं किस्त की तैयारी पूरी हो चुकी है। बैंक खातों का सत्यापन, आधार ऑथेंटिकेशन और DBT मिलान प्रक्रिया पूरा होने के बाद अब भुगतान की तिथि लगभग तय मानी जा रही है। अनुमान है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक झारखंड की सभी पात्र महिलाओं के खातों में कुल ₹5000 भेज दिए जाएंगे।

जिन महिलाओं की 15वीं किस्त भी अटकी थी, उन्हें भी इस बार दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा। पहली खेप में 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान मिलेगा, जबकि बाकी जिलों को दूसरे चरण में राशि दी जाएगी। इस बार सरकार का लक्ष्य है कि 20 दिसंबर तक सभी 24 जिलों की महिलाएं लाभ प्राप्त कर लें।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

पहले चरण में जिन जिलों की महिलाओं के बैंक विवरण और वेरिफिकेशन पूरी तरह सही पाए गए हैं, उन्हें सबसे पहले किस्त मिलेगी। इन जिलों में रांची, धनबाद, गोड्डा, देवघर, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, जामताड़ा, लातेहार, हजारीबाग, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन सभी जिलों के लाभार्थियों के दस्तावेज सही पाए जाने के कारण राशि तुरंत भेजी जाएगी, जबकि बाकी जिलों को दूसरे चरण में भुगतान मिलेगा।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी जरूरी है।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आधार कार्ड में जानकारी सही होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और महिला के नाम पर चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में आए।
  • जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवानी होती है, तभी किस्त जारी होती है।

Also Read :- मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, लिस्ट हुई जारी

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Status Check कैसे करना है?

16वीं और 17वीं किस्त का पैसा खाते में आया है या नहीं? जानने के लिए सबसे पहले आपको इसके अधिकारिक वेबसाइट में लॉग इन होना है और आवेदन संख्या आधार नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉग इन करना है। लॉगिन के बाद आप भुगतान की स्थिति चेक कर जान सकते है की राशी मिली या नहीं।

इसके अलावा जैसे ही 16वीं और 17वीं किस्त का पैसा खाते में आएगा बैंक की ओर से SMS आता है। SMS ना आने पर आप फ़ोन पे, गूगल पे, paytm, नेट बैंकिंग से भी क़िस्त की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते है की आपको पैसा मिला या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon