Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहारा देने की एक अहम पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 15 किस्तों की राशि महिलाओं को मिल चुकी है, जिसमें 15वीं किस्त दिवाली के आसपास जारी की गई थी। इसके बाद महिलाओं को 16वीं और 17वीं किस्त का इंतजार था, जिसे लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ दी जा रही है, यानी महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे। 12 जिलों की महिलाओं के खातों में यह पैसा आज से आना शुरू हो गया है। यह भुगतान दो चरणों में किया जा रहा है ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर राशि मिल सके। जिन महिलाओं के दस्तावेज और बैंक से जुड़ी जानकारी सही है, उनके खाते में यह राशि सीधे DBT के माध्यम से जमा की जा रही है।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List
15वीं किस्त के बाद अब सरकार ने 16वीं और 17वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार दोनों किस्तों को मिलाकर ₹5000 की राशि एक साथ दी जा रही है। पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। बाकी जिलों में दूसरे चरण में भुगतान किया जाएगा। हालांकि इस बार भी कई महिलाओं को यह राशि नहीं मिलेगी क्योंकि सरकार ने नई Rejected List जारी की है।
जिन महिलाओं के आधार, बैंक खाता, NPCI मैपिंग या पात्रता से जुड़ी शर्तों में कमी पाई गई है, उन्हें इस भुगतान से बाहर रखा गया है। सरकार का साफ कहना है कि जिनका रिकॉर्ड सही होगा, उन्हीं को योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए जिन महिलाओं को अभी पैसा नहीं मिला है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि अपनी स्थिति की जांच करनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
| राज्य | झारखंड |
| किस्त | 16वीं और 17वीं |
| राशि | ₹5000 |
| लाभार्थी | लगभग 52 लाख महिलाएं |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
इनको नहीं मिलेगी 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 की राशि
जिन महिलाओं का नाम Rejected List में है, उन्हें इस बार ₹5000 की राशि नहीं मिलेगी। यह सूची राज्य के सभी जिलों से संबंधित है जिनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं या बैंक से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं है, उनका नाम इस लिस्ट में डाला गया है।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist के लिए पात्रता
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका प्रमाण उपलब्ध होना जरूरी है।
- लाभार्थी महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।
- महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही इनकम टैक्स भरता हो।
- महिला के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को छोड़कर।
- बैंक खाता महिला के नाम से सिंगल होना चाहिए और उसमें DBT एक्टिव होना जरूरी है।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- राशन कार्ड में महिला या उसके पति का नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
Also Read :- मंईयां सम्मान योजना 16वीं 17वीं किस्त के ₹5000 इन महिलाओं को मिलेंगे, लिस्ट जारी
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List Check कैसे करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम Rejected List में है या नहीं, तो इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके मौजूद हैं। ऑफलाइन तरीके में आप अपने नजदीकी पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर सूची की जांच करना है। वहां पर विभाग द्वारा भेजी गई सूची उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन जांच के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, जहां आवेदन और भुगतान स्थिति वाला विकल्प मिलेगा। वहां आधार नंबर या आवेदन संख्या डालकर अपनी स्थिति देखनी है। अगर नाम रिजेक्ट में दिखता है, तो कारण भी दिखाई देता है, जिसके आधार पर सुधार करना है ताकि आगे की किस्त मिल सके।