मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू, यहाँ से करे पेमेंट स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Payment Out: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना राज्य की गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे वे अपने घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिवाली के समय जब महिलाओं के खातों में 15वीं किस्त भेजी गई थी, उसके बाद से सभी लाभार्थी अगली किस्तों का इंतजार कर रही थीं। अब ताजा अपडेट के अनुसार 16वीं और 17वीं किस्त को एक साथ ₹5000 के रूप में जारी किया जा रहा है। सबसे पहले राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खाते में यह राशि जमा होना शुरू हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि बाकी सभी जिलों की महिलाओं को भी 20 दिसंबर तक यह पैसा मिल जाए, जिससे किसी को भी भुगतान के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

16वीं 17वीं किस्त का पैसा आज से जमा होना शुरू

मईया सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है। सरकार ने इस बार दो किस्तों को मिलाकर ₹5000 की राशि एक साथ भेजने का फैसला लिया है। इससे महिलाओं को एकमुश्त बड़ी सहायता मिल रही है, जो इस महंगाई के दौर में काफी मददगार साबित हो रही है।

विभागीय जानकारी के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को राशि भेजी जा रही है, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर के आसपास हो चुकी है। दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को भी इसी महीने भुगतान मिलेगा। सरकार का प्रयास है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज सही हैं और बैंक से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी हैं, उनके खाते में बिना किसी रुकावट के पैसा पहुंच सके।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Payment Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 16th 17th Installment Payment Out
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
किस्त16वीं और 17वीं
कुल राशि₹5000
भुगतान प्रक्रियाDBT
लाभार्थी महिलाएंलगभग 52 लाख
भुगतान अवधि9 दिसंबर से 20 दिसंबर

इन महिलाओं को मिलेगी 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000

16वीं और 17वीं किस्त की राशि रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा और पूर्वी सिंहभूम जिलों की महिलाओं के खाते में पहले चरण में भेजी जा रही है। इसके बाद कोडरमा, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की महिलाओं को भी दूसरे चरण में भुगतान मिलेगा। जिन महिलाओं का नाम पात्र सूची में है, उन्हें यह राशि जरूर मिलेगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में किसी के नाम चार पहिया वाहन पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय होना चाहिए।
  • NPCI मैपिंग पूरी होना अनिवार्य है।
  • महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय की पात्रता सूची में होना चाहिए।

Also Read :- मंईयां सम्मान योजना 16वीं 17वीं किस्त के ₹5000 इन महिलाओं को मिलेंगे, लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Payment Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में ₹5000 आए हैं या नहीं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है। वेबसाइट खुलने के बाद लॉगिन विकल्प को चुनना है और आवेदन संख्या या आधार नंबर की मदद से अपनी जानकारी भरनी है।

लॉगिन होने के बाद आवेदन और भुगतान से जुड़ा सेक्शन खोलना है, जहां मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना है। सत्यापन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी। यदि वेबसाइट पर अपडेट नजर नहीं आता है, तो नजदीकी बैंक में जाकर पासबुक अपडेट कराना भी एक अच्छा तरीका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon