Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List Out: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए नवंबर महीना राहत भरी खबर लेकर आया है। 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार ने 17वीं किस्त की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता लाखों महिलाओं के घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
इस बार सरकार ने भुगतान को दो चरणों में जारी करने का फैसला लिया है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को समय पर राशि मिल सके। पहले चरण में करीब 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है, जबकि दूसरे चरण में शेष महिलाओं को राशि भेजी जाएगी। हालांकि यह राशि केवल उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी, जिनका नाम नई लाभार्थी सूची में शामिल है। इसी वजह से अब हर लाभार्थी महिला के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि उसका नाम नई सूची में दर्ज है या नहीं।
Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List Out
लाडकी बहीण योजना की नई बेनिफिशियरी लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। इस सूची में केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी जानकारी पूरी तरह सत्यापित पाई गई है। सरकार का साफ कहना है कि इस बार भुगतान सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम नई सूची में मौजूद है। नवंबर महीने की 17वीं किस्त दो चरणों में दी जाएगी, ताकि राज्य की करीब 2.40 करोड़ महिलाओं तक सहायता राशि पहुंच सके।
पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनके दस्तावेज पहले से सही हैं। दूसरे चरण में उन महिलाओं को मौका मिलेगा, जिनका सत्यापन हाल ही में पूरा हुआ है। अगर किसी महिला का नाम सूची में नहीं है, तो उसे इस किस्त का पैसा नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपनी स्थिति की जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है।
Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List Out |
| योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
| किस्त | 17वीं |
| सहायता राशि | ₹1500 / ₹3000 |
| भुगतान प्रक्रिया | दो चरण |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date
लाडकी बहीण योजना की 17वीं किस्त को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई अलग अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन विभागीय संकेतों के अनुसार भुगतान प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस्त दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत अगले 24 घंटे में होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें लगभग एक करोड़ महिलाओं को राशि मिलेगी।
इसके बाद दूसरे चरण में बाकी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेजा जाएगा। यह पूरी राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए दी जाएगी, जिससे महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। जिन महिलाओं की जानकारी पहले से सत्यापित है, उन्हें पहले चरण में प्राथमिकता मिलेगी, जबकि बाकी महिलाओं को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
17वीं किस्त में महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ महिलाओं को इस बार ₹3000 की राशि एक साथ दी जाएगी। जिन लाभार्थी महिलाओं को 16वीं किस्त किसी कारणवश नहीं मिल पाई थी, उन्हें अब 17वीं किस्त के साथ दोनों किस्तों की राशि एक साथ दी जाएगी।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं जिन महिलाओं को पिछली किस्त समय पर मिल चुकी है, उन्हें इस बार सामान्य रूप से ₹1500 की राशि प्राप्त होगी। इस व्यवस्था से उन महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका भुगतान तकनीकी कारणों से रुका हुआ था।
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम सरकारी लाभार्थी सूची में दर्ज होना जरूरी है।
- आवेदिका की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी वह योजना के अंतर्गत पात्र मानी जाएगी।
- महिला या उसके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को छोड़कर।
- आवेदिका का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
Also Read :- लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त इस दिन होगी जारी ₹3000 मिलेंगे, फाइनल तिथि जारी
Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List Check कैसे करें?
लाडकी बहीण योजना की नई लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलना है। वेबसाइट के होम पेज पर बेनिफिशियरी लिस्ट से जुड़ा विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनना है। इसके बाद अपने जिले की जानकारी दर्ज करना है, ताकि सही क्षेत्र की सूची सामने आ सके।
जिले के बाद तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड से संबंधित विवरण भरना है। सभी जानकारी भरने के बाद सूची को स्क्रीन पर लोड करना है और उसमें अपना नाम ध्यान से देखना है। यदि नाम मौजूद है, तो यह पुष्टि हो जाएगी कि आप 17वीं किस्त की पात्र हैं। जरूरत होने पर इस सूची को पीडीएफ फॉर्मेट में सुरक्षित भी करना है।